नोटबंदी: भाजपा की खिचड़ी पर कांग्रेस का बीरवल अलाव
रविन्द्र नोटबंदी की पहली सालगिरह पर आज एक और जहां विपक्ष काला दिवस मना रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरकार इस दिन को ‘ कालाधन विरोधी ’ दिवस के तौर पर मनाएगी। नोटबंदी की पूर्व संध्या पर सरकार ने कालाधन को नैतिकता से जोड़ते हुए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि नोटबंदी के बाद इकॉनोमी पारदर्शी और ईमानदार हुई है। और वहीं अगर हम 8 नबंवर 2016 की उस रात की बात करें तो, देश के हर उस आदमी को वो रात याद है जिसके घर में थोड़ बहुत भी 1000-500 के नोट रखे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक एलान के बाद पूरे देश में अफरा-तफरी मची। घोषणा होते ही देश के तमाम वो एटीएम जो कैश जमा कर सकते थे, उनके सामने लंबी कतार लग गयी। और दूसरे दिन से बैंकों के आगे। आंकड़ों की माने तो 150 लोगों की इस दौरान मौत हुई। सरकार का कहना है कि ये वो लोग हैं जो बीमार थे। लेकिन, मौतें हुई उन लाइनों में लगकर जिन्हें शायद होना ही नहीं चाहिए था। वहीं, सरकार का दावा है कि नोटबंदी के बाद काला धन देश के बैंकों में वापस आया साथ ही आतंकवाद, हवाला और रिश्वतखोरी पर शत-प्रतिशत रोक लगी। डिजिटल ट...