Posts

चुनावी रण के बीच मिठास पैदा करने वाली जमीन का कड़वा सच

Image
रवीन्द्र कुमार  उत्तर प्रदेश की 40 लोकसभा क्षेत्रों में देश की आधी मिठास पैदा होती है। इनमें से आठ लोकसभा सीटों पर पहले फेज के चुनाव भी है। गन्ना किसान धरना प्रदर्शन करने पर आमादा हैं और इस फेज में चुनावों का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। इसका कारण ये है कि गन्ना किसान पिछली सरकारों से तो परेशान थे ही नयी सरकार से भी बहुत ज्यादा खुश नहीं है। क्योंकि चीनी मिलों पर उनका करीब 12000 करोड़ बकाया है जबकि सरकार ने 14 दिन में पूरे पेमेंट का वादा किया था।   चुनावी वादा और गन्ना किसानों की अनसुलझी पहेली चुनाव हैं तो संभव है वादे भी होंगे और मनलुभावन बाते भी होंगी। मेरठ में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें गन्ना किसानों के बकाये की जानकारी है। वो ताबड़तोड़ यहां वादा भी करते गए कि 6 तारीख तक गन्ना किसानों को उनका पैसा मिल जाएगा। लेकिन, 6 तारीख बीत चुकी है और कुछ को छोड़कर गन्ना किसान बैंक में पैसे आने या फिर मिलने का इंतजार ही कर रहे हैं। 15 लोकसभा क्षेत्र और मिठास में घुलता जहर पश्चिमी यूपी के 15 लोकसभा क्षेत्र गन्ना बेल्ट में हैं। वहीं, यूपी में 40 लोकसभा क्षे...

नोटबंदी: भाजपा की खिचड़ी पर कांग्रेस का बीरवल अलाव

Image
रविन्द्र नोटबंदी की पहली सालगिरह पर आज एक और जहां विपक्ष काला दिवस मना रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरकार इस दिन को ‘ कालाधन विरोधी ’ दिवस के तौर पर मनाएगी। नोटबंदी की पूर्व संध्या पर सरकार ने कालाधन को नैतिकता से जोड़ते हुए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि नोटबंदी के बाद इकॉनोमी पारदर्शी और ईमानदार हुई है।  और वहीं अगर हम 8 नबंवर 2016 की उस रात की बात करें तो, देश के हर उस आदमी को वो रात याद है जिसके घर में थोड़ बहुत भी 1000-500 के नोट रखे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक एलान के बाद पूरे देश में अफरा-तफरी मची। घोषणा होते ही देश के तमाम वो एटीएम जो कैश जमा कर सकते थे, उनके सामने लंबी कतार लग गयी। और दूसरे दिन से बैंकों के आगे। आंकड़ों की माने तो 150 लोगों की इस दौरान मौत हुई। सरकार का कहना है कि ये वो लोग हैं जो बीमार थे। लेकिन, मौतें हुई उन लाइनों में लगकर जिन्हें शायद होना ही नहीं चाहिए था।   वहीं, सरकार का दावा है कि नोटबंदी के बाद काला धन देश के बैंकों में वापस आया साथ ही आतंकवाद, हवाला और रिश्वतखोरी पर शत-प्रतिशत रोक लगी। डिजिटल ट...